शुगर वाले कौन सा ड्राई फ्रूट खा सकते हैं?HealthPlanet

Posted on Fri 23rd Dec 2022 : 13:31

डायबिटीज में कौन से Dry Fruits खाने चाहिए, कौन से नहीं? जानें एक्सपर्ट की राय

ड्राई फ्रूट्स के सेवन से डायबिटीज के रोगियों को कई लाभ हो सकते हैं। बस इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
फलों को धूप में सुखाकर ड्राई फ्रूट्स बनाया जाता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ताजे फलों की तुलना में ड्राई फ्रूट्स में विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सिडेंट के साथ-साथ प्राकृतिक फ्रुक्टोज की मात्रा अधिक होती है। यह डायबिटीज के रोगियों के लिए भी काफी लाभकारी हो सकता है, बस सेवन के समय आपको इसकी मात्रा का ध्यान रखना चाहिए। यह उनके शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के साथ पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। ड्राई फ्रूट्स के सेवन से डायबिटीज के रोगियों को भरपूर मात्रा में पोषण मिल सकता है। बल्कि यह उनके मीठे खाने की क्रेविंग के लिए भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। हालांकि ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से पहले आपको ये समझने की जरूरत है कि आपको ड्राई नट्स का सेवन करना चाहिए जैसे बादाम, अखरोट, पिस्ता और काजू। जबकि ड्राई फ्रूट्स में शुगर की मात्रा अधिक होती है और इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी अधिक होता है, तो इनका सेवन आप मीठे की क्रेविंग होने पर ही करें। सूखे मेवे ऐसे फल होते हैं जिनमें पोषक तत्व होते हैं। वे फाइबर, विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सिडेंट में अत्यधिक समृद्ध हैं। डाइट में ड्राई फ्रूट्स का सेवन पूरा डॉक्टर बताते हैं क्योंकि यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है और यह हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। यहां कुछ सूखे मेवों की सूची दी गई है जिन्हें आप अपने आहार में खा सकते हैं। इसके अलावा आप ड्राई फ्रूट्स की जगह ताजे फल भी खा सकते हैं। इसके बारे में विस्तार से बता रही है डाइट क्लीनिक और डॉक्टर हब क्लीनिक की डायटीशियन अर्चना बत्रा।
डायबिटीज में कौन से ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए
1. अखरोट
अखरोट फाइबर से भरपूर होते हैं। इसमें अच्छा फैट पाया जाता है, जो शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी नहीं बढ़ाता है। डायबिटीज के रोगी बिना किसी फ्रिक के अखरोट का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको वजन नियंत्रित करने में भी मदद मिल सकती है। यह भूख को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। अखरोट स्वाद में लाजबाव होते हैं। इसे आप सुबह उठकर भिगोकर खा सकते हैं।


2. बादाम
बादाम हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। यह फाइबर के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक है। यह शरीर के ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रित रखता है। इसमें पाया जाने वाला मैग्नीशियम आपकी हड्डियों, मांसपेशियों और तंत्रिका के संचालन में सुधार करता है। यह हाई ब्लड प्रेशर के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसे आप भिगोकर या किसी खास डिश में मिलाकर भी खा सकते हैं।
3. ड्राई जामुन
जामुन एंटीऑक्सीडेंट के सबसे अच्छे स्रोत में से एक है। यह डायबिटीज के रोगियों के लिए एक सुपरफूड की तरह है। अगर डायबिटीज में आपको मीठा खाने का मन हो, तो आप जामुन खा सकते हैं। इसे आप दूध या दही में भी मिलाकर खा सकते हैं। आप जामुन की स्मूदी भी बना सकते हैं। यह डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकती है।
4. पिस्ता
पिस्ता खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक ड्राई फ्रूट है, जो फाइबर से भरपूर होता है। इसका उपयोग सलाद और सूप में ड्रेसिंग के रूप में किया जा सकता है। यह आसानी से ब्रेड क्रम्ब्स की जगह ले सकता है। यह सलाद और सूप को क्रंच प्रदान करता है और इसे स्वादिष्ट और स्वस्थ के लिए लाभकारी बनाता है।यदि आप अपने डायबिटीज को नियंत्रित करना चाहते हैं और अपने आहार में टेस्टी चीज को शामिल करना चाहते हैं, तो आप बेझिक अपने आहार में ड्राई फ्रूट्स शामिल कर सकते हैं। यह तुरंत आपके शरीर को एनर्जी प्रदान करता है। साथ ही अगर आपको डायबिटीज की परेशानी नहीं है, तो आप इस बीमारी से बचने के लिए इसका सेवन कर सकते हैं।
5. बीज
कद्दू, अलसी और चिया सीड्स का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। इनमें अनसैचुरेटेड फैट पाया जाता है, जो डायबिटीज के रोगियों और हृदय रोग सहित शरीर की अन्य बीमारियों से रक्षा करते हैं। इसके बीज को आप सुबह भिगोकर या स्मूदी के साथ ले सकते हैं।
कितनी मात्रा में ड्राई फ्रूट्स खाना चाहिए

ड्राई नट्स या फ्रूट्स सूखे होते हैं, तो इसका अधिक मात्रा में सेवन आपके लिए परेशानियों का कारण बन सकता है। इससे डिहाइड्रेशन और पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती है इसलिए पूरे दिन में बादाम या अखरोट के 4 से 5 दाने का सेवन ही करना फायदेमंद होता है। इसके अलावा हाई ग्लाइसेमिक इंफेक्स वाले ड्राई फ्रूट्स जैसे अंजीर, किशमिश, खुबानी और खजूर को मीठे की क्रेविंग होने पर प्रोटीन के साथ ले सकते हैं। आप पूरे दिन में एक ही खजूर या अंजीर की मात्रा में लें। हो सके तो सूखे मेवे की जगह ताजा फल खाने की कोशिश करें लेकिन इसके लिए आप पहले डॉक्टर की सलाह लें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info